नेशनल

25 अक्टूबर को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण से यह राशियां  होंगी  प्रभावित ,

Advertisement
आचार्य पंडित मुकेश मिश्रा
25 अक्टूबर को पड़ने वाले सूर्य ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में  पड़ रहा है।25 अक्टूबर को प्रातः 4:29 से ही सूतक दोष की  शुरुआत हो जाएगी। सूतक काल में पूजा- अर्चना, भोजन बनाना, भोजन करना निषेध माना गया है ।वैसे तो ग्रहण मध्यान्ह 2:29 से शुरू हो जाएगा। लेकिन बरेली में शाम 4:32 से दिखाई देगा और सूर्य ढलते ही 6:26 पर समाप्त हो जाएगा। अतः मंदिरों के कपाट पूरे दिन बंद रहेंगे। इस दिन कोई भी पूजा पाठ नहीं होगा।सूर्यग्रहण के दौरान सूर्य, चंद्र, शुक्र और केतु चारों ग्रह तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में रहेंगे। स्वाति के स्वामी राहु हैं इसलिए इन ग्रहों की राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही सूर्य, चंद्र, शुक्र और केतु के साथ बृहस्पति का षडाष्टक योग भी बना हुआ है। इससे सत्कर्म में कमी आएगी। लोगों में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। धर्म शास्त्रों के अनुसार ग्रहण का प्रभाव कम से कम 15 दिन तक रहता है पता है इन 15 दिन सावधानी बरतने की जरूरत है।
बरेली में  सूर्य  ग्रहण का असर
बरेली की राशि वृषभ है और और ग्रहण छठे भाव यानी तुला राशि में होगा ज्योतिष के अनुसार छठा भाव रोग कारक माना गया है। ऐसे में रोग बढ़ने की संभावना रहेगी। सरकारी कामकाज में अड़चन आ सकती है। कुल मिलाकर जिला बरेली पर यह ग्रहण प्रभावी रहेगा।
सूर्य ग्रहण से सभी राशियां रहेंगी प्रभावित
मेष :आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी, आय बढ़ेगी, व्यापारी को लाभ, समाज में सम्मान बढ़ेगा। ग्रहण के दौरान हनुमान उपासना करें।
वृषभ : छठे स्थान रोग भाव में ग्रहण होगा। आपके कामकाज अटकेंगे, स्वास्थ्य बिगड़ेगा, विरोधी और कर्जदार परेशान करेंगे। श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन : पंचम स्थान संतान भाव में ग्रहण होगा। इस राशि पर शनि का ढैया है इसलिए संतान को कष्ट रहेगा।ग्रहण के दौरान विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
कर्क : चौथे स्थान सुख भाव में ग्रहण होगा। पारिवारिक कलह होगी। दुखी होगा, वाहन भवन संबंधी परेशानी आएगी। अगले 15 दिन विवेकपूर्ण निर्णय लें।
सिंह : पराक्रम भाव में ग्रहण होगा। ग्रहण शुभ है। नौकरी में अवसर, उच्चाधिकारियों से तालमेल अच्छा रहेगा। किस्मत चमकेगी। आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या : द्वितीय स्थान धन-वाणी के भाव में ग्रहण होगा। ग्रहण सामान्य रहेगा। मेहतन का फल मिलेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से परेशानी कम होगी।
तुला : इसी राशि में ग्रहण हो रहा है। शुभ नहीं है। शनि का ढैया है।  नौकरी मे साजिश के शिकार होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। श्रीसूक्त का पाठ करें।
वृश्चिक : द्वादश भाव में होगा। आर्थिक पक्ष को सहारा मिलेगा। आय ज्यादा होगी तो खर्च भी अधिक होगा। अपमान अपयश जैसी स्थिति आएगी लेकिन आप संभाल लेंगे। व्यापार शुभ है। निवेश करें। बजरंग बाण का पाठक करें।
धनु : लाभ भाव 11वें भाव में ग्रहण होगा। किसी को पैसा उधार न दें। हालांकि पद और पैसा बढ़ेगा। गीता के दसवें अध्याय का पाठ करें।
मकर : आपके दशम भाव में ग्रहण होगा। साढ़ेसाती का अंतिम चरण है। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।  नौकरी में शुभ अवसर आएंगे। करियर आगे बढ़ेगा। सुंदरकांड का पाठ करें।
कुंभ : भाग्य भाव में ग्रहण होगा। साढ़ेसाती चल रही है लेकिन किस्मत का साथ मिलेगा। काम पूरे होंगे। शनि के मंत्र का पाठ करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मीन : अष्टम मारक भाव में ग्रहण शुभ नहीं है। धन यश की हानि, अनचाहे खर्चे होंगे।  रामचरितमानस का अरण्यकांड पढ़ें।
ग्रहण काल में करें दान
स्वाति नक्षत्र में ग्रहण होने से राहु से संबंधित वस्तुओं गेहूं, उड़द, गोमेद, लाल गाय, लाल चंदन, मिठाई, तिल, तेल, लोहा, सात अनाज, सोने का दान करें। तुला राशि में ग्रहण हो रहा है इसलिए चांदी, स्फटिक, चावल, दूध, दही, इत्र, सफेद चंदन, श्रंगार की सामग्री का दान करें।
Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

उर्से शाहिदी के मौके पर हुआ जलसा ए सीरातुननबी

बहेड़ी। हजरत मौलाना सय्यद शाहिद अली मियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स के मौके पर बाद…

20 hours

दहेज अधिनियम का मुकदमा वापस लेने का बनाया दबाव तीन पर रिपोर्ट

बहेड़ी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी अवधेश सिंह…

21 hours

पुलिस से शिकायत करने पर दिव्यांग को दुकान में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज

मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक दिव्यांग को अवैध टीन शेड डालने की शिकायत करना…

21 hours

कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का दो पर केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।व्यापारी द्वारा चावल खरीदने को लेकर खाते में रुपए डलवा दिए।लाखों रुपए भेजने के…

23 hours

घर मे धुसकर महिला को मारपीट कर किया घायल

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली एक पीडिता को आरोपियों ने घर…

23 hours

मेष -मिथुन के जातकों को आज रखनी है कुछ सावधानियां , देखे आज का अपना राशिफल

दैनिक राशिफल : 19 मई ,दिन रविवार , वर्ष 2024 , ज्योतिषाचार्य सत्यम शुक्ला ,…

23 hours