Categories: नेशनल

हलाला से इन्कार पर तीन तलाक पीड़िता पर फेंका एसिड , पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा ,

Advertisement

यूपी एक बरेली में फिर एक बार महिला अपराध से जुड़ा  मामला सामने आया है , जहां पत्नी के हलाला करने से इंकार करने पर पति ने महिला के ऊपर तेजाब फेंक दिया | हालांकि पति ने महिला को  कुछ दिन  पहले  तीन तलाक दिया था | घटना की जानकारी होते ही परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे |  बाद में घटना की जानकारी होते है पुलिस के आलाधिकारियों को अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया | पुलिस ने महिला की परिवार की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है |

किला थाना क्षेत्र ले  मलूकपुर इलाके की रहने वाली  पीड़िता  ने बताया कि 10 साल पहले उसका निकाह उसके  ममेरे भाई इशाक से हुआ था।  उस वक्त उसका पति इशाक एक निजी कंपनी में  नौकरी करता था। इस दौरान बच्चे भी हो गए लेकिन धीरे-धीरे इशाक बदलने लगा और छोटी-छोटी बात पर झगड़ा कर मारने पीटने लगा। आरोप है कि उसके किसी दूसरे महिला से भी प्रेम प्रसंग हो गया था। इस दौरान वह उससे मायके से रुपये की मांग भी करने लगा। मना करने पर वह उसे अक्सर मारता पीटता था। कई बारी पंचायत हुई परिजनों ने समझाया लेकिन वह नहीं माना |

 

 

इशाक अक्सर उसे किसी ना किसी बहाने से पीटता रहता था  कुछ हफ्ते पहले उसने उसे तीन तलाक देकर निकाल दिया।  कुछ दिन बाद से वह  उस पर हलाला का दबाव बनाकर दोबारा निकाह की बात कहने लगा। जिसके बाद पीड़िता ने उसके साथ रहने से मना कर दिया। आरोप है कि हालाल और निकाह नहीं करने से नाराज पति ने उस पर तेजाब डालने की धमकी दी लेकिन पति की धमकी को महिला ने सीरियस नहीं लिया। मंगलवार दोपहर इशहाक पीड़िता के घर आया और बात करने की बात कही। इस दौरान उसने फिर महिला से हलाला करने और उससे निकाह का दबाव बनाना शुरू किया। जिसके बाद महिला ने उसे फिर मना कर दिया और घर से जाने को कह दिया। आरोप है कि जबतक वह कुछ समझ पाती इशहाक ने झोले से एसिड की बोतल निकाल और उस पर फेंक दिया। जबतक महिला ने बचने का प्रयास किया तब तक एसिड महिला के चेहरे और शरीर पर पड़ चुका था। जिससे वह दर्द से चींख पड़ी तो घर के साथ मुहल्ले के लोग दौड़े लेकिन तब तक इशहार वहां से भाग निकला। लोगों ने पीछा भी किया लेकिन वह उनके हाथ नहीं आया।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पति पत्नी के बीच विवाद था | पति ने गुस्से में आकर महिला के ऊपर कुछ फेंका हैं | पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं | आवश्यक कार्रवाई की जाएगी |

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

फतेहगंज पश्चिमी में चोरों ने कई घरों को बनाया अपना शिकार

फतेहगंज पश्चिमी। शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने क्षेत्र के तीन गांव से ताबड़तोड़ चोरी…

9 hours

सात तारीख का चुनाव भाजपा को सात समंदर दूर फेंक देगा- अखिलेश यादव

बदायूं के सहसवान के नाधा में आयोजित चुनावी सभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

11 hours

आईसीयू में हैं सपा-बसपा – कांग्रेस, इन्हें ऑक्सीजन मत देना- केशव प्रसाद मौर्य

बदायूं - उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को बदायूं के कटरा सआदतगंज में आयोजित…

11 hours

अजब गजब मामला : भाजपा – सपा प्रत्याशियों की हार जीत को लेकर दो अधिवक्ताओं में दो-दो लाख रुपए की लगी शर्त ,

मामले को लेकर दोनों अधिवक्ताओं में हुआ अनुबंध    यूपी के  बदायूं में भाजपा और…

11 hours

मजदूरी मांगने पर की गाली गलौज,केस दर्ज

फतेहगंज पूर्वी।मजदूरी के रुपए मांगने पर दबंग ने की अभद्रता।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने…

11 hours

बरेली के युवा वोट, शिक्षा ,रोजगार और विकास के मुद्दे पर वोट करके चुनेंगे अपना सांसद

बरेली । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तीसरे चरण में चुनाव होने है। इस…

12 hours