भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मनाया अभियंता दिवस ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

आगरा : भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, परियोजना कार्यान्वयन इकाई, आगरा  ने आज  फतेहाबाद रोड, आगरा स्थित होटल क्रिस्टल सरोवर प्रीमियर में अभियंता दिवस 2022 को काफी धूमधाम से मनाया  ।इस मौके पर  कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण की आगरा इकाई के परियोजना निदेशक  संजय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं भारत रत्न स्वर्गीय डॉ0 मोक्षगुंडम विश्वश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुए विकास कार्यों, सड़क सुरक्षा एवं सड़क संचालन एवं प्रबंधन के संबंध में प्रस्तुतिकरण दिया गया । कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं  कर्मचारियों के अतिरिक्त पीएनसी इंफ्राटेक लिमिटेड, ए ई टोलवे लिमिटेड, बृजभूमि एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड, एस ए इंफ्रास्ट्रक्चर, एमएसवी इंटरनेशनल, हिलवे इंफ़्रा आदि के अभियंताओं ने भी प्रतिभाग किया ।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, आगरा के मुख्य अभियंता  एस.के. अग्रवाल सहित  देव दत्त सिंह उप प्रबंधक,  आर एम खंडूरी, श्री अजय कुमार धीमान,  ब्रजेन्द्र तिवारी,  जलालुद्दीन,  एस पी शर्मा, मनोज कुमार,  अभिषेक शर्मा, गौरव अग्रवाल,  मयंक सिंह चौहान,  जसविंदर सिंह,  यथार्थ गुप्ता,  अरुण कुमार,  मिर्जा मेहताब,  राजेश सिसौदिया,  गौरव सिंह आदि उपस्थित रहे ।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज