मोदी सरकार के 9 साल होने पर सरकार की उपलब्धि गिनाने के लिए सांसद ने किया जनसंपर्क,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

रामपुर -मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा जनता के सामने सरकार की उपलब्धियां गिनाने में जुटी हुई है इसी क्रम में रामपुर से सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने शहर के कई इलाकों में जनसंपर्क साधा और सरकारी योजनाओं की बुकलेट भी लोगों को सौंपी ।

 

 

रामपुर से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना से संबंधित बुकलेट्स लोगों के बीच पहुंच कर वितरित की। सांसद ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने की खुशी में भाजपाइयों के साथ मिलकर शहर के कई इलाकों में लोगों के बीच पहुंचकर जन संपर्क साधा है। लोकसभा के चुनाव मे कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में उनके द्वारा इस तरह का जनसंपर्क आने वाले समय में भाजपा के लिए बेहतर साबित हो सकता है।

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज