मोदी के जबरा फैन ने बॉडी पर बनाई मोदी की तस्वीर, पीठ पर बांधा डस्टबिन और पहुंच आया चाय पिलाने पटना।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पीएम मोदी के जबरा फैन अशोक कुमार साहनी मोदी को चाय पिलाने के लिए मुज्जफरपुर से पटना आ पहुंचे। पर सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए उसे बिहार विधानसभा की गेट पर ही रोक लिया। अशोक का पीएम को चाय पिलाने का सपना तो अधूरा रह गया, लेकिन चर्चा का विषय बना उनका हुलिया।

जी हां! अशोक मुज्जफरपुर से पटना अपने बॉडी को रंग में रंगकर, सीने पर मोदी की पेंटिंग, और आगे की तरफ नमो नमो लिखवाया था। सिर के उपर भारत का मैप, और पीछे की तरफ जय हिंद, और पीठ पर डस्टबिन बंधे अशोक का हुलिया एकदम अलग लग रहा था। लोगो ने उनके हुलिया की तारीफ भी की।

अशोक ने बताया कि वह मोदी का जबरा फैन है। और उनके व्यक्तित्व से काफी प्रभावित है। और उसका सपना है की वह मोदीजी को अपने हाथ से चाय बनाकर पिलाए। अशोक अपने सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली, रोहतक, कानपुर, बनारस के रास्ते झारखंड आया था।

अशोक कुमार बेशक पीएम मोदी से मिलने में नाकाम रहे, पर फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने ने कहा एक दिन में जरूर उनसे मिलकर उनको अपनी हाथ की चाय पिलाऊंगा।
अशोक कुमार पेशे से एक पेंटर है पर अच्छी आमदनी न होने के कारण ये काम छोड़ना पड़ा। ऐसे में अशोक ने आत्मनिर्भर भारत के तहत चाय की दुकान खोली।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment