भारतीय पशु चिकित्सा परिषद् के चैयरमेन चुने जाने पर विधायक डा डी सी वर्मा का अभिनंदन 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी के नेतृत्व में मीरगंज के विधायक डा . डी सी वर्मा को भारतीय चिकित्सा परिषद् का चैयरमेन चुने जाने पर फूल मालाओं, पगड़ी, उत्तरीय और सुनहरी माला भेंटकर अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय और प्रवीण भारद्वाज द्वारा डा. डी सी वर्मा को खूबसूरत स्मृति चिन्ह् भी भेंट किया गया।

 

अपने सम्मान पर डा. वर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि वो समाज के हर व्यक्ति के उत्थान के लिए हमेशा तन मन धन से समर्पित रहेंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय ने डा. डी सी वर्मा की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. वर्मा ने सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति का समाजसेवा का रास्ता चुना, पर पशु चिकित्सा कर्म का अपना पुण्यदायी कार्य कभी नहीं छोड़ा। उसी का सुपरिणाम है कि आज भारतीय पशु चिकित्सा परिषद् के चैयरमेन पद पर आप चुने गए।

 

राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कामना की कि डा. डी सी वर्मा राजनीतिक और सेवा कर्म की और भी ऊंचाइयां भविष्य में प्राप्त करें।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, प्रवीण भारद्वाज, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, जिला महामंत्री मुकेश पांडे, महानगर अध्यक्ष विष्णु भारद्वाज, पुष्पेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज