बहेड़ी की बड़ी खबर :भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक हुए लापता

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

– सोमवार देर शाम तक नहीं लग सका सुराग

 

बहेड़ी। भारतीय जनता पार्टी के बहेड़ी शक्ति केंद्र संयोजक अचानक  विष्णु कांत लापता हो गए। उनके घर ना पहुँचने पर परिजनों का बुरा हाल है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर उनका सुराग लगाए जाने की मांग की है। ग्राम सकरस में रहने वाले भाजपा के ग्राम सकरस के शक्ति केंद्र संयोजक  विष्णु कांत अग्रवाल किसी का फोन आने पर घर से बहेड़ी आने की बात कहकर निकले थे। उनके घर न पहुँचने पर परिजनों ने उन्हें काफ़ी तलाशा लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। भाजपा नेता राहुल गुप्ता ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से भेंट की और आला अधिकारियों से जल्द से जल्द उनको ढूंढ निकालने का आग्रह किया। सोमवार देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज