था दर्जन घरों से नकदी और जेवर समेत लाखों की चोरी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

देवरनियां।सुस्त पुलिसिंग और पूर्व में हुई चोरियों का खुलासा न होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने फिर अंजाम दे दिया। तीन गांवो के लगभग आधा दर्जन घरों में लाखों की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने किसी भी वारदात की‌ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

 

 

गांव सिगतरा निवासी जोराबर सिंह का कहना है कि वह रिश्तेदारी मे गया था ।घर पर बच्चे और पत्नी थे । रात में किसी समय अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर घर में रखे 45 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर समेत करीब तीन लाख रुपये की चोरी करके ले गए । सूचना मिलने पर वह आया और घटना की तहरीर पुलिस को दी । इसके अलावा थाने से मात्र दो किमी दूर स्थित गुनाह हट्टू व सेमीखेडा निवासी उमेश चन्द्र, सुनील कुमार और मिलल‌क करनपुर निवासी अनिल कुमार के घर भी करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। इन‌ मामले की भी तहरीर पुलिस को दी गई है । मगर पुलिस ने इसे भी दर्ज नहीं किया है। एक सप्ताह के अंदर चोरी की कई बारदातें हो चुकी हैं । मगर पुलिस ने किसी एक भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की‌ है।

 

 

दो सितम्बर की‌ रात को गांव गुलडिया मोहम्मद हुसैन निवासी मोहम्मद शफी के घर से 37 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर और यहीं के सलीम के घर में से आठ हजार नकद समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गए हैं। वहीं कस्बा मुंडिया जागीर में बीस अगस्त की रात को चूडी व्यपारी रफीक अहमद के घर नकब लगाकर पन्द्रह लाख‌‌ रुपये की चोरी समेत काई अन्य चोरियों‌ का खुलासा देवरनियां पुलिस नहीं कर सकी है ।जिससे चोरो के हौसले बुलन्द हैं। ऊपर से पुलिस का रिपोर्ट दर्ज न करके वारदातें छुपाने‌ से चोरों के हौसले बुलन्द हैं । और इसी का फायदा उठाकर वे बारदात पे बारदात अंजाम दे रहे हैं।

 

 

चोरी की बारदातों‌ से क्षेत्रवासियों में रोष
लगाकर हो रही चोरियों से इलाके के लोगों में रोष व्याप्त है। और उन्होंने रात्रि गशत बढाने और चोरियों पर लगाम लगाने की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज