बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एडीजी को सौंपा ज्ञापन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। बेटे की हत्या के आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिये मृतक के पिता ने एडीजी को शिकायती पत्र भेजा है। उसका कहना है कि गिरफ्तारी न होने से वह उसे व उसके परिवार को ऐलानिया जान से मारने की धमकी दे रहे हैं औऱ उसपर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही कर रही है।

 

 

ग्राम गुरसोली निवासी तोताराम का कहना है कि बीती 4 तारीख़ को गांव के ही कृष्ण पाल, यशपाल, उमेश कुमार व सोहन लाल उसके बेटे कमल कुमार को घर से बुलाकर ले गए थे और फिर उसकी हत्या कर दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया लेकिन अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नही की है। धमकी दे रहे हैं कि समझौता कर लो वरना उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। उसने आरोपियों को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज