हनीट्रैप गैंग पर मेडिकल संचालक से 7 लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी महिला ने थाना फ़तेहगंज पश्चिमी क्षेत्र की एक महिला पर हनीट्रैप गैंग चलाने और भोले भाले लोगों से रंगदारी बसूलने तथा रंगदारी न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की शिकायत एसएसपी बरेली से की है।महिला का आरोप है कि हनीट्रैप गैंग ने उसके पति से भी 7 लाख की रंगदारी मांगी।रंगदारी न देने पर पुलिस से झूठी शिकायत करने का आरोप लगाते फंसाने का आरोप लगाया है।थाना मीरगंज के गांव दियोसास निवासी चैन कुमारी पत्नी प्रेमपाल ने एसएसपी बरेली से शिकायत की है कि उसका पति सीधा सादा और चरित्र का साफ व्यक्ति है।जो गाँव में मेडिकल स्टोर चलाते है।उनको फ़तेहगंज पश्चिमी की हनीट्रैप गैंग की महिला ने फंसाकर पहले 7 लाख रुपए की रंगदारी मांगी।रंगदारी नहीं देने पर पुलिस से झूठी शिकायत कर दी।महिला ने कई अन्य लोगों का जिक्र शिकायत में किया है।जिन्हें इस गैंग ने ठगा है।एसएसपी ने मीरगंज पुलिस को मामले की जांच सौंपी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज