मौलाना शाहबुद्दीन सुशील पाठक के धरने में पहुंचकर देंगे अपना समर्थन,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सपा महासचिव स्वामी प्रसाद के बयानों से नाराज धरने पर बैठे पंडित सुशील पाठक को सर्व समाज के लोगों का समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में आज दरगाह आलाहजरत से ताल्लुक रखने वाले मौलाना शाहबुद्दीन दोपहर 12 बजे के आसपास श्री शिरडी साई धाम पहुंचकर कुछ देर के लिए पंडित सुशील पाठक से मुलाकात कर, अपने समर्थन के घोषणा के संबंध में मीडिया के लिए बयान भी जारी कर सकते है।

 

 

यह है मामला

सपा महासचिव स्वामी प्रसाद के हिन्दू धर्म एवं हिन्दू गुरुओं पर दिए गए विवादित बयानों से नाराज होकर पंडित सुशील पाठक बीते दिन से अनशन पर बैठ हुए है। वही  पंडित सुशील पाठक ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाना बारादरी में 31 अगस्त को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। हालांकि  कार्रवाही नहीं होता देख पंडित सुशील पाठक श्यामगंज स्थित मंदिर शिरडी साई धाम परिसर में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ धरने पर बैठ हुए है । उनका कहना है कि वह तभी अपने धरने से उठेंगे जब तक स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो जाता।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज