मां काली मंदिर पर विशाल मेले का आयोजन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के प्राचीन मां काली मंदिर पर अषाढ़ मास के साथ ही मां शीतला माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ा कर भक्तों ने अपनी अपनी मनोती मांगी, साथ ही मंदिर पर लगें मेला में खील खिलौना व विसात खाने की लगीं दुकानों पर बच्चों और महिलाओं ने खरीदारी की।

 

 

 


फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के बगिया वाले मां काली मंदिर पर अषाढ़ मास के साथ ही शीतल माता की पूजा अर्चना कर अपने परिवार की सुख शांति व अपने नगर और गांव में शांति बनाए रखने के लिए मन्नत मांगी गई।
इसी के साथ मंदिर पर लगें मेला प्रबंधक सत्य प्रकाश माली ने बताया कि मंदिर पर हमारे पूर्वजों के समय से मेला लगता चला आ रहा है।

 

मंदिर पर लगने वाले मेले में प्रसाद और बच्चों के झूले व खिलौने आदि की दुकानों के साथ ही चाट, पकौड़ी, लड्डू, जलेबी आदि की दुकानों पर खूब जमकर खरीदारी की। मंदिर के पुजारी की ओर से पूजा करने आए सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।मंदिर पर लगें मेला में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कस्बा चौकी प्रभारी राजेश रावत ने मंदिर पर लगातार गस्त कराते रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज