संदिग्ध परिस्थतियों में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

SHARE:

मीरगंज. बरेली के थाना शाही इलाके के एक गांव में एक विवाहित महिला का संदिग्ध परिस्थतियों में फांसी के फंदे पर शव लटका मिलने का मामला सामने आया है। और इस मामले में मृतका के परिजनों ने पति समेत आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना जनपद बरेली के शाही थाना इलाके के गांव परचई की है। मृतक महिला के चाचा अमन पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी भतीजी दिव्या पुत्री शिलेन्द्र का विवाह विगत सात जून 2023 को दिनेश पुत्र अमित निवासी गांव परचई के साथ किया उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही दिव्या के ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे उनकी डिमांड कर समय समय पर उन्होंने कुछ रुपए ससुराल वालो को दिए पर 21 अगस्त को दिव्या के पति दिनेश, अमित,रजत, सुमित, रेखा, और रजनी ने मिलकर उसकी भतीजी को फांसी पर लटका दिया जिससे उसकी मौत हो गई दिव्या की मौत की सूचना मिलते ही सभी लोग पहुंचे और आरोपियों पर कार्यवाही के लिए उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।

 

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि शाही के गांव परचई मे एक महिला का फांसी पर लटका शव मिला है।मृतका के मायके वालों ने पति सहित छह लोगो पर हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया हैएपुलिस ने शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

Anuj Saxena
Author: Anuj Saxena

Leave a Comment

error: Content is protected !!