कई पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, एसएसपी ने  विदाई समारोह में सभी को किया सम्मानित ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  रिजर्व  पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  इस मौके पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया भी  मौजूद रहे।  एसएसपी ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं देने के साथ  शाल, ब्रीफकेस, प्रशस्ति पत्र, पुष्पहार से सम्मानित किया।  इस दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के साथी भावुक दिखाई दिए और गले मिलकर अपनी  शुभकामनाएं दी।वही पुलिस के अधिकारियों ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से कहा कि वह यह नहीं समझे कि उनकी जिम्मेदारी खत्म हो गई बल्कि वह समाज के बीच मिलकर भी अपनी जिम्मेदारी निभा सकते है।  वह हमेशा पुलिस परिवार के हिस्सा रहेंगे।  जब उन्हें उनकी जरूरत लगे तो वह कभी भी आकर मिल सकते है।  इस मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के परिजन भी विदाई समारोह में शामिल होकर  बीच बीच में खुद को गौरवान्वित महसूस होते  रहे।

 

यह लोग हुए सेवानिवृत्त
1.पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती कमलेश त्रिवेदी
2.उ.नि.ना.पु.  विजयपाल सिंह
3.उ.नि.ना.पु.  राजेन्द्र सिंह
4. उ.नि.ना.पु. नरेन्द्र पाल सिंह
5.उ.नि.स.पु.  रघुवीर सिंह
6.मुख्य आरक्षी ना०पु०  सुरेश चन्द्र
7. मुख्य आरक्षी ना०पु०  रूपराम
8.मुख्य आरक्षी चालक सत्यपाल सिंह यादव
9.भिस्ती  इरफान अहमद

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज