मंडलायुक्त ने शाहजहांपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण , इलेक्ट्रिक बस पर बैठकर शहर का निरीक्षण किया ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शाहजहांपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब  मंडल के अधिकारी जिलों में पहुंचकर ना केवल समीक्षा बैठक कर रहे हैं बल्कि विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसी के चलते  बरेली की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने शाहजहांपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कमिश्नर को नगर निगम के कार्यों का निरीक्षण कराया। इस दौरान उन्होंने  नगर निगम की  नई बिल्डिंग का निरीक्षण करने के साथ अंटा चौराहे पर बन रहे ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चल रहे कामों  की उन्होंने  सराहना  की।

 

दूसरी ओर नगर निगम से चलाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक बसों की चार्जिंग का निरीक्षण करते हुए स्वयं बस में बैठकर शहर में निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्वाइंटों को चेक करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  मंडलायुक्त ने  शाहजहांपुर -बरेली में शहर की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की निर्देश भी दिये है।इस दौरान अधिकारियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा में उन्होंने सभी कर्मचारियों अधिकारियों की पीठ थपथपाई है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज