नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर निकला वाहन चोरों का मास्टरमाइंड , तीन आरोपी गिरफ्तार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली :  बरेली की  फतेहगंज पुलिस ने अंतर्जनपदीय वाहन चोरों के गिरोह का खुलासा किया है।  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप गाड़ी , एक लोडर गाड़ी सहित दो पहिया चार वाहनों को बरामद किया है।  बरेली पुलिस के मुताबिक इस वाहन चोर गेंग का मास्टर माइंड बहेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र का मैनेजर इश्तियाक है। इश्तियाक ने ही नशा मुक्ति केंद्र में आये दो  मरीजों की मदद से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिलाया था।
इश्तियाक घटना को अंजाम देने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती निहाल और इसरार को चुपचाप तरीके से नशा मुक्ति केंद्र  से निकाल दिया करता था और  वाहनों की रैकी  और  चुराने पर नशा मुक्ति केंद्र के अंदर ले लिया करता था।  फतेहगंज पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी इश्तियाक पुत्र मुश्ताक निवासी साहूकारा क़स्बा पूरनपुर जिला पीलीभीत , निहाल पुत्र जलील निवासी ग्राम धौरा टांडा थाना भोजीपुरा , इसरार अहमद अबरार अहमद निवासी  मोहल्ला मोहमम्दपुर थाना बहेड़ी निवासी है।
तीनों आरोपी वाहन चोरी की घटना करने के बाद वाहन की नंबर प्लेट तोड़ने के साथ धीरे धीरे कम दामों में बेच दिया करते थे। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र ने बताया कि फतेहगंज पुलिस की गिरफ्त में आये तीनों  अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य है।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी हुए वाहन भी बरामद हुए है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment