प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, पिता और भाइयों ने मिलकर ली युवती की जान

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सिरौली थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। पुलिस के अनुसार युवती गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम करती थी। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो पिता और भाई लगातार इस रिश्ते का विरोध करने लगे। परिजनों को डर था कि इस संबंध से समाज में बदनामी होगी और लोग ताने देंगे।

 

बताया जा रहा है कि परिवार ने कई बार युवती को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपने फैसले पर कायम रही। इसी बात को लेकर घर में लगातार तनाव बना हुआ था। घटना वाले दिन भी इसी मुद्दे पर विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पिता और भाइयों ने मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

एसपी ग्रामीण अंशिका वर्मा ने बताया कि युवती किसी लड़के से प्रेम प्रसंग करती थी, जिसका पिता और भाई विरोध कर रहे थे। इसी क्रम में पिता ने अपने बेटों के साथ मिलकर युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया गया है।

हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच और पूछताछ में पूरा मामला खुल गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के खुलासे में सिरौली पुलिस और सर्विलांस टीम की अहम भूमिका रही।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज