Live maut : डांस करते हुए आईवीआरआई कर्मी की हुई मौत , वीडियो हुआ वायरल

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बीती रात  एक होटल में उस समय सनसनी मच गई जब एक व्यक्ति की डांस करते करते मौत हो गई। जब यह घटना हुई उस समय मृतक मस्ती मस्ती में झूम रहा था । लोग मृतक के डांस को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे । इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मृतक अचानक फ्लोर पर गिर पड़ा और मौत हो गई। लोगों ने इस उम्मीद से डॉक्टर को बुलाया शायद कुछ उम्मीद हो, लेकिन डॉक्टर ने उस व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

वायरल वीडियो  देखिए

https://youtu.be/TrqYJLDRv_4

जानकारी के मुताबिक मृतक प्रभात कुमार आईवीआरआई में टेक्निकल सहायक  पद पर तैनात था।वह किसी नजदीकी व्यक्ति की जन्मदिन पार्टी में प्रेमनगर स्थित एक होटल में शरीक होने आया था। घटना से मृतक के परिवार में हड़कंप मच गया। पार्टी के बारे में जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि प्रभात कुमार ( 45) पार्टी में बहुत बढ़िया डांस कर रहा था। लोग प्रभात के डांस को देखकर उसे अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। अचानक प्रभात डांस करते हुए फ्लोर पर गिर गया और मौत हो गई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment