गणेश शंकर विद्यार्थी के आदर्श,देशप्रेम और निष्ठा से प्रेरणा लें,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में महान क्रांतिकारी प्रखर पत्रकार और प्रताप के संपादक गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर एक गोष्ठी में मुख्यवक्ता इंद्र देव त्रिवेदी ने गणेश शंकर विद्यार्थी को देश का बड़ा और महान क्रांतिकारी बताया। गुरुवार को कमल टॉकीज परिसर में हर्ष अग्रवाल के आवास पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी की निर्भीकता देश प्रेम और निष्ठा से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

 

गोष्ठी में अनिल सक्सेना, ए. एस. अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुधीर मोहन, मीरा मोहन, राजेश सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, शचीन्द्र सक्सेना, नेहा अग्रवाल, राहुल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, इं. डी. डी. शर्मा, प्रदीप माधवार ने विचार रखे। गोष्ठी का संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। आभार उपाध्यक्ष ए. एस. अग्रवाल ने व्यक्त किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज