गाजियाबाद की घटना के विरोध में वकीलों ने किया प्रदर्शन

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।गाजियाबाद  जिला जज पर निलंबन की मांग करते हुए  स्टेशन रोड पर  मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया । साथ ही गाजियाबाद जिला जज के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुरुवार को दोपहर को  वकील एकत्र होकर स्टेशन रोड पर पहुंचे और  गाजियाबाद जिला जज के निलंबन को लेकर जमकर नारेबाजी की। वकीलों ने बताया  कि जब तक जिला जज के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं होती तब तक वह अपना काम शुरू नहीं करेंगे ।
बार एसोसिएशन के सचिव वीरेंद्र ध्यानी ने कहा कि जिला जज गाजियाबाद के निर्देश पर अधिवक्तों पर पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई थी। उनकी इस प्रकरण में मांग है कि जिला जज को बर्खास्त किया जाए साथ ही अधिवक्तों के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज होकर कार्रवाई की जाए । उन्होंने यह भी बताया कि बरेली बार एसोसिएशन ने 29 अक्टूबर से अपना काम बंद कर रखा है । वह तभी अपने काम पर लौटेंगे जब उनकी मांगे नहीं नहीं मान ली जाती है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज