लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।बारादरी थाना क्षेत्र में लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाने वाले खिलाफ पुलिस ने वादी अर्चना गुप्ता  की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया  है। वादी  के मुताबिक उसके पति जुगल किशोर गुप्ता और बेटी शेफाली 7 जनवरी को बरेली आये थे तभी बजरंग ढाबे के पास पैदल जाते समय बाइक सवार शुभम गाल ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में उसके पति की अभी तक हालत नाजुक बनी हुई है। वादी  ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ 21 जनवरी को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की । वही पुलिस ने वादी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि मामले पर कार्रवाई  जारी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज