जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ , 150 निशानेबाज कर रहे प्रतिभाग  ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली। शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें 150 से भी ऊपर निशानेबाज भाग लेंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी  जग प्रवेश ने किया। बरेली क्लब के महासचिव  राकेश कुमार गुप्ता,  सिटी मजिस्ट्रेट ने प्रतियोगिता को सुचारू रूप से करने के लिए हर संभव सहायता देने की बात कही।

 

राइफल क्लब के संरक्षक  महिपाल सिंह यादव, राजेश यादव, अमित राज सिंह की उपस्थिति रहे। राइफल क्लब के कोच  आदेश कुमार दीक्षित ने प्रतियोगिता निष्पक्ष रूप से कराने का आश्वासन दिया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमल सेन और नेशनल शूटर  अमित यादव ने इस प्रतियोगिता को पूरी तरह सफल करने के लिए और हर खिलाड़ी को शूटिंग के बारे में जानकारी दी।कार्यक्रम में  मधुसूदन गुप्ता जीए एसडीएम ए, ऋषि राजन गोयल संयुक्त आयुक्त इंडस्ट्रीज, राजन गोयल डीसी फूड्स की उपस्थित के लिए बरेली राइफल क्लब की तरफ से आभार व्यक्त किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज