पशुओं को खेत में लाने से मना करने युवक पर चाकू हमला – पुलिस ने दो युवकों पर दर्ज किया मुकदमा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बहेड़ी। एक महिला ने गांव के ही दो युवको पर पशुओं को खेत में चारा खाने से रोकने पर पुत्र पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की जिसपर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम डांडी अभयचन्द निवासी किस्वरी पत्नी नरू अहमद का कहना है कि बीती 4 तारीख़ को आरिफ व अन्ने पुत्रगण नन्हू खां निवासीगण ग्राम डांडी अभयचन्द उसके खेत में पशुओं को लाकर फसल को नुकसान करवा रहे थे। जब उसके पुत्र ने पशुओं को खेत से ले जाने के लिये कहा तो युवकों ने उसके पुत्र अनीस उम्र 19 वर्ष पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और उसके व उसके के पति के साथ मारपीट व गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज