किसान की संदिग्ध हालात में मौत , परिजनों ने जताया हत्या का शक 

SHARE:

भमोरा :फसल की रखवाली के गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है किसान को एक अन्य व्यक्ति के साथ बुधवार देर शाम को शराब पीते हुए देखा गया।  गुरुवार सुबह को  किसान का शव पुलिया के नीचे शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम कोहनी प्रतापपूर निवासी दन्ने पुत्र श्रीराम उम्र 45 वर्ष मंगलवार देर शाम को साइकिल से नहर की पुलिया के पास आपने खेत की आवारा पशुओं से रखवाली करने की बात कहते हुए घर से निकला था  , इसके बाद  कुछ ग्रामीणों ने देर शाम को  सरदार नगर गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ जो मोटरसाइकिल से था शराब पीते देखा था।

 

 

 

बुधवार सुबह सिलेंदर अपने पिता को देखने गया तो पुलिया पर उनकी साइकिल पड़ी मिली पुलिया के नीचे देखा तो वह मृत अवस्था में पड़े हुए थे।  दन्ने की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे  ले पीएम को भेजा।  दन्ने आपने पीछे तीन पुत्र सिलेंदर, गौतम गौरव के साथ पत्नी शर्मिला देवी को छोड़ गया है। वही परिजनो ने बताया की जिस व्यक्ति के साथ शराब पी थी उसी से एक दिन पहले पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था उन्हें  संदेह है कि उसी ने हत्या की है हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है एस ओ भमोरा ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है पीएम रिपोर्ट आ जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!