कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा  के अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी का किया स्वागत

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली:भगवान वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा अध्यक्ष के बनने के बाद सुरेंद्र चौधरी का   शहर में जगह जगह स्वागत होने का सिलसिला  जारी है ।
आगामी दिनांक 09 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के अवसर पर भगवान वाल्मीकि प्रकट उत्सव पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जायेगा।इसी क्रम में बरेली कैंट विधायक के कार्यालय पर भगवान वाल्मीकि जयंती शोभा यात्रा अध्यक्ष “सुरेंद्र चौधरी” एवं जयंती के स्वागत अध्यक्ष “विकास कुमार” का फूलमाला पहना कर एवम मुंह मीठा कराके बरेली कैंट विधानसभा विधायक संजीव अग्रवाल ने स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान कैंट विधायक ने कहा भगवान वाल्मिकी जी ने हिंदू धर्म को रामायण जैसा अनमोल ग्रंथ प्रदान किया है। भगवान श्री राम के जीवन चरित्र से अवगत कराया है।इसलिए हम सबका कर्तव्य बनता है की हम सभी बढ़चढ़ कर वाल्मिकी जयंती शोभायात्रा में सम्मिलित होकर उसे भव्यता प्रदान करें, साथ ही भगवान वाल्मिकी की दी हुई शिक्षा का अनुकरण करें।
कार्यक्रम में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय संचालक रंजीत सिंह कोठारी, बरिष्ठ भाजपा नेता एवं  समाजसेवी मनोज थपलियाल , भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवम अमन कमेटी के प्रदेश महासचिव मनोज भारती,पूर्व पार्षद सुनील वाल्मीकि, धर्म प्रचारक विजय वाल्मीकि, भाजपा महानगर अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा योगेश बंटी, सौरभ कठेरिया, भाजपा महानगर महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा शानू चौधरी, आदि भाजपा नेता आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज