मंदबुद्धि की व्यक्ति की ट्रेन से कटकर  मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । आंवला में रेवती रेलवे फाटक के समीप पांच और छह नंबर खम्भे के बीच शनिवार की शाम को  ट्रेन से कटकर एक मंदबुद्धि व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।आंवला थाना क्षेत्र के गांव भूरीपुर निवासी रामचंद्र 38 वर्ष के दिमाग में ट्यूमर होने के कारण उसका दिमाग कम हो गया था। वह मंदबुद्धि होने के कारण रेलवे लाइन की ओर चला गया। उसी समय अलीगढ़ से बरेली को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन निकल रही थी। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

 

 

 

सूचना पर परिवार वाले और रेलवे सुरक्षा बल के सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पहुंचे और शव को ट्रैक से हटाकर लाइन क्लियर कराई तथा थाना आंवला पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया मृतक चार भाई थे जिसमें एक भाई की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है और अब रामचंद्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज