फतेहगंज पश्चिमी में निकाली गई कलश यात्रा

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी।कस्बा में श्रीमद भागवत कथा शुरू होने से से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।कलश यात्रा कस्बा के मोहल्ला साहूकारा स्तिथ भागवत पंडाल से शुरू होकर नगर में भ्रमण करते हुए राधा कृष्ण मंदिर से होकर कथा पंडाल में पहुंची। पीत वस्त्र धारी दो दर्जन महिलाए सिर पर ब्रह्मांड रूपी कलश धारण करके भजन कीर्तन करते हुए चल रही थी। जगह जगह नगर वासियों ने फूल अक्षत से कलश यात्रा का स्वागत किया। बरेली मढ़ीनाथ से पहुंचे कथावाचक सुरेश अवस्थी शास्त्री ने बताया श्रीमद भगवत कथा सात दिन तक चलेगी।इस दौड़ ज्ञान वर्धक कथाओं के माध्यम से श्रोताओं को जीवन जीने का रास्ता बताया जाएगा।कथा का आयोजन सभासद मोनू सिंह की अगुवाई में सभी नगर वासी सहयोग करके करा रहे है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment