बसपा के जिला कोषाध्यक्ष बनने पर कैलाश चंद्र शर्मा हुए सम्मानित

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

मीरगंज । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में तहसील रोड, मीरगंज पर बसपा के पुनः जिला कोषाध्यक्ष बनने पर कैलाश चंद्र शर्मा का माल्यार्पण करके, उत्तरीय और स्मृति चिन्ह्, मैडलभेंटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय, मंडल महामंत्री विशाल शर्मा, जिला संरक्षक मदन शर्मा और तहसील मीरगंज अध्यक्ष अनुज पांडे फौजी बसपा जिलाध्यक्ष ओमकार कातिब और  भानुप्रताप  ने सम्मानित किया।

 

 

अपने सम्मान पर कैलाश चंद्र शर्मा ने अपने सम्मान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वो अपनी पूरी लगन एवं क्षमता से पूरी मानवता के कल्याण के लिए काम करेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि कैलाश चंद्र शर्मा को निकट भविष्य में बरेली मंडल का पदाधिकारी बनाया जायेगा।कार्यक्रम में वीरेंद्र पाराशरी, अजय उपाध्याय, सतीश चंद्र पाठक, योगेश कुमार शर्मा, हर्ष शर्मा, रामाशंकर पांडे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशोक कुमार उपाध्याय ने किया और सभी का आभार जिला संरक्षक मदन लाल शर्मा ने व्यक्त किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment