IVRI ने  किसानों की पंतनगर यूनिवर्सिटी में इस उद्देश्य से कराई विजिट 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली।   भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा भारत सरकार की परियोजना फसल अवशेष प्रबंधन के अंतर्गत गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में आयोजित अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में बरेली जनपद के कृषकों का एक्सपोजर भ्रमण कराया गया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉक्टर बी.पी. सिंह ने बताया की कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा समय समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है, इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जनपद के कृषकों को कृषि के क्षेत्र में हो रहे नई तकनीकों के बारे मे अवगत कराना है। किसान मेला में कृषि विज्ञान केंद्र से  आर.एल. सागर एवं  डी.डी. शर्मा और संयुक्त निदेशालय (प्रसार शिक्षा) से  वीर सिंह ने किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन संबंधी यंत्रों की प्रदर्शनी दिखाई और यंत्रों के उपयोग  और उनकी उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में 120 कृषकों ने प्रतिभाग किया।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज