महाराष्ट्र की तर्ज पर होगा गणेश उत्सव, उमड़ेगी बप्पा के भक्तों की भीड़

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। उत्तर प्रदेश में आज भी गणेश महोत्सव को महाराष्ट्र की संस्कृति से जुड़ा माना जाता है। पर गणेश महोत्सव पर यूपी की कल्चर में यह बिल्कुल मिक्स भी हो चुका है। इसकी एक वजह यह भी महाराष्ट्र के लोग अपने काम धंधों के चक्कर में यूपी के बरेली के निवास करते है। इस बार भी महाराष्ट्र के लोग गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र की तर्ज पर भव्य एवं शानदार तरीके से मनाएंगे। महाराष्ट्र से जुड़े लोगों ने बताया कि पिछले 29 वर्षों से बरेली शहर में श्री गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के रहने सभी लोग लगभग 200 परिवार यहाँ ज्वैलर्स का, सोने की गलाई का, टेस्टिंग का कारोबार करते हैं।

 

 

 

मराठी होने के साथ-साथ महाराष्ट्रीयन परंपरा को महाराष्ट्र की संस्कृक्ति को लोग अपने साथ लाए है। अपने आराध्य देवता की श्री गणेश चतुर्थी के महोत्सव को बचपन से देखते थे और अपने मन में भगवान के प्रति आस्था जागृत होती थी । मन में अपने इष्टदेवता के प्रति सेवा और उनकी भक्ति का भाव रहता था। व्यापार के साथ-साथ अपने इष्ट देवता का त्योहार मुंबई की तरह यहां भी पर्व के रुप में मनाने की उमंग रहती थी। इसलिए मराठी लोगों ने बरेली शहर में भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना अपने आपने घरों में पूजन कर करते थे। समय के अनुसार हम सभी मराठा परिवार एकत्रित होकर बाबूराम धर्मशाला आलमगिरीगंज शिवाजी मार्ग बरेली पर श्री गणेश महोत्सव को सार्वजनिक तौर पर मानने लगे। कुछ ही बर्षों में सर्राफा बाजार के सर्राफा व्यापारी इस महोत्सव में सम्मिलित होते गए।

 

 

 

हम लोगो ने बरेली वासियों के साथ अपने हिंदू धर्म की धार्मिक संस्कृति एवं सनातन धर्म की धार्मिक परंपरा की विरासत को नित्य निरंतर बढ़ाने हेतु एवं सनातन धर्म के अनुयायियों को अपने इष्ट देवता एवं अपने धर्म के प्रति जागृत करने हेतु ऐसे आयोजन करते है। श्री गणेश महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि शनिवार 7 सितंबर को श्री गणेश प्रतिमा स्थापना होगी , रविवार 8 सितंबर को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।सोमवार 9 सितंबर को श्री राम वृंदावन चरण कमल दास ग्रुप की ओर से भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाएगा।मंगलवार 10 सितंबर को इंडियन डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । बुधवार 11 सितंबर को मोनिका डांस ग्रुप की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। गुरुवार 12 सितंबर को मनमोहन एंड पार्टी द्वारा झांकियों का भव्य कार्यक्रम होगा।-शुक्रवार 13 सितंबर को हवन पूजन एवं विसर्जन महाआरती उसी दिन दोपहर 12:00 बजे अपने गणपति बप्पा के प्रतिमा के भव्य विसर्जन शोभा यात्रा होगी।शोभायात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र महाराष्ट्र से 100 लोगों का बैंड नासिक ढोल नाथ नगरी बरेली में हजारों की संख्या में गणेश भक्तों के साथ अपनी कला और अपने इष्ट देवता गणपति चप्पा के विसर्जन की शोभायात्रा में सुर संगीत की धुन ढोल ताशो के साथ गुलाल उड़ाते खेलते नाचते गाते अपने बापा का विसर्जन की शोभायात्रा में शामिल होंगे। जिसमें अपार जन समुदाय होगा जिसमें स्थानीय व्यापारों की तरफ से दहीहंडी उत्सव मनाया जाएगा।

 

 

आयोजन से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सर्राफा व्यापारी सुशील बंसल, प्रवीण अग्रवाल, अनमोल रस्तोगी, भूपेश कुमार, राजीव अग्रवाल कपड़ा व्यापारी, गगन मेहरोत्रा, पवन बाजपेयी, उमंग, शंकर, राजेंद्र कश्यप, अविनाश पाटिल, दशरथ घाडगे, तानाजीराव घाडगे, संभाजी निकम वैभव माने अनिल किलेदार पोपट निकम, विशाल निकम, विजय शिंदे, प्रमोद पाटिल, विजय पाटिल, नानासाहेब गाडे, विशाल सक्सेना, निखिलेश मिश्रा, उद्धब शिंदे, सुभाष गुप्ता, अरुण सिंह अप्पासाहेब मोर, निमिट्टू गोयल, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज