सरकार बनाना आसान , देश निर्माण में कड़ी मेहनत की जरुरत पड़ती है : पीएम मोदी

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में विपक्षी दलों पर निशाना हुए कहा कि सरकार बनाना आसान है लेकिन भाजपा ने राष्ट्र निर्माण का जो रास्ता चुना है। इसमें कड़ी मेहनत लगती है। हालांकि एक सरकार के गठन में ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते है लेकिन देश के गठन के लिए कड़ी मेहनत की जरुरत पड़ती है |पीएम मोदी ने यह बात ‘हर घर जल’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने (भाजपा सरकार) ने राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुना है। इसलिए, हम वर्तमान और भविष्य दोनों की चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं।

वही उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “जो लोग राष्ट्र की परवाह नहीं करते हैं वे इन समस्याओं के प्रति कोई चिंता या रुचि नहीं दिखाते हैं। वे पानी के प्रावधान के लिए बड़े वादे कर सकते हैं, लेकिन एक दृष्टिकोण के साथ इस दिशा में काम नहीं कर सकते।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज