इंटरनेशनल

विदेशी दुल्हन की देसी कहानी , जानिए क्या दुल्हन जाएगी अपने घर !

Advertisement

 

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इन दिनों एक फिलीपींस की  महिला  सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाते हुए नजर आ रही है | दरसल फिलीपींस के शहर मनीला की  रहने वाली मरिया क्रिस्टीन एडम्स ने बरेली के पुराने शहर के रहने गौरव गुप्ता  से हिन्दू रीति रिवाज से 24 नवंबर 2019 को शादी की थी तब से वह भारत में है | मारिया अपने पति के साथ  भारत में रहना चाहती है जिसके लिए  स्पेशल मैरिज एक्ट में शादी का पंजीकरण आवश्यक है | हालाँकि तमाम प्रयास के बाद मारिया और गौरव  को उनकी परेशानी का कोई हल दिखाई नहीं दे रहा है | जानकारी के मुताबिक मारिया ने 9 अगस्त को मैरिज रजिस्टार के दफ्तर संपर्क किया था , वहां बताया गया कि यह स्पेशल एक्ट से जुड़ा मामला है आपको एसडीएम सदर से मिलना होगा  | इसके बाद मरिया और उनके पति ने 16 अगस्त को एसडीएम सदर के दफ्तर जाकर  शादी के पंजीकरण के सम्बन्ध में बात की थी और 16 अगस्त को ही एसडीएम सदर विशु राजा के दफ्तर में शादी के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था  |  तब से मारिया और गौरव दोनों डीएम ,एसडीएम सदर के दफ्तर का लगातार चक्कर लगा रहे है | जानकार यह भी बताते है कि शादी का पंजाकरण में एक माह के अंदर हो जाना चाहिए और विशेष हालात में 90 दिनों के अंदर  मैरिज पंजीकरण हो जाना चाहिए |
”  मारिया के पति गौरव गुप्ता के मुताबिक  अगर शादी का पंजीकरण समय पर नहीं हुआ तो मारिया को अपने देश ही वापस जाना होगा | गौरव ने यह भी बताया कि मारिया का वीजा 16 सितंबर को समाप्त हो रहा है | ”

फिलीपींस में मारिया – गौरव की हुई थी मुलाकात 

मारिया के पति गौरव गुप्ता के मुताबिक वह  अपनी एमएनसी कंपनी के काम के संबंध में फिलीपींस गए थे तब उनकी मुलाकात मारिया से हुई थी | उसके बाद  संयोगवश मारिया का भी भारत आना हुआ दोनों में प्यार हुआ , बाद में  दोनों परिवार की सहमति से  बरेली  के अंदर 24 नवंबर 2019 को उनकी शादी  हिन्दू रीतिरिवाज से हो गई  | शादी में मारिया के परिवार के लोग भी शामिल हुए |  हालाँकि  उनकी कहानी में भी शुरू में दोनों परिवार को कुछ एतराज हुआ | एतराज होने की वजह  विदेशी मूल होना था  बाद में गौरव के माता पिता मान गए।  गौरव ने अपनी प्रेम कहानी पर भावुक होते बताया कि वह वर्ष 2017 में वह  फिलीपींस अपने आफिस के काम से गया था, इस दौरान उसकी मुलाकात मारिया से  हुई , बाद में 2018 में वह मारिया भी भारत आई ,  तभी वह एक दूसरे और नजदीक आ गए  |  वह  2018 में  अपने माता पिता से सहमति लेकर  वह मारिया के लिए  रिंग लेकर  मारिया के घर पहुंचा और उसके परिवार को अपने दिल की बात बताई। बाद में थोड़े से संकोच के बाद मारिया के परिवार ने उनका  प्रस्ताव को स्वीकार लिया | गौरव ने इस बात का भी खुलासा किया मारिया उससे मिलने वर्ष 2018 में होली के त्योहार के मौके पर बरेली आई उसने यहां के कल्चर को देखा बाद में वह मेरे और मेरे परिवार से  ज्यादा लगाव हो गया |

 

 

 

 शादी में  भी आई थी अड़चन 

गौरव ने बताया कि मारिया से शादी करते वक्त भी अड़चन आई थी | उस समय भी शादी के रजिस्ट्रेशन में दिक्कत आई थी तब यह कहा गया शादी के संबंध में  नोटिस  पीरियड होता है उसके लिए भी एक महीने का समय  लगता है  पर उस समय हमारे पास वीजा  हमारे पास लम्बा नहीं था | तब हम दोनों वापस गए वीजा अप्लाई करने  के लिए तब कोरोना काल आ गया | फिर डेढ़ साल तक बीजा नहीं मिला | भारत सरकार ने मानवीय आधार पर वीजा दिया है वह भी शादी के लिए | सितम्बर 16 को मारिया का वीजा  ख़त्म हो रहा है |हम एक महीने से शादी के रजिस्ट्रेशन  के लिए एक माह से डीएम और एसडीएम के दफ्तर के चक्कर लगा रहे है |

गौरव के मुताबिक ,  वह मैरिज रजिस्टार के दफ्तर गया और अपनी पूरी बात बताई तो उन्होंने डीजीसी से मिलने को कहा , कई बार डीजीसी का दफ्तर ढूंढा उसके बाद कई बार उनके पास अपने मैरिज से जुड़े दस्ताबेज लेकर जाना पड़ा | उसके बाद उन्होंने स्पेशल एक्ट के साथ एसडीएम सदर से मिलने को कहा |  लेकिन अब हम से कहा गया है कि आपकी शादी यहां रजिस्टर्ड नहीं हो सकती है | मैरिज एक्ट में यह नहीं लिखा गया है कि एक विदेशी की शादी भारत में रजिस्टर्ड हो सकती है | हालाँकि हमे पता चला  कि बरेली में फिलीपींस ,ताइवान के साथ अन्य देशों के लोगों की शादी हुई है |

गौरव को मारिया से बिछड़ने की सत्ता रही है चिंता  

गौरव का यह सोचकर  बहुत परेशान है कि मारिया को  वीजा  मिलेगा की नहीं | गौरव ने दुखी मन से बताया कि मारिया का वीजा 16 सितम्बर को समाप्त हो रहा है | वह डिपोट हो जाएगी फिर कब वीजा मिलेगा पता नहीं ? हमें मानवीय आधार पर डेढ़ साल में वीजा मिल सका फिर का नहीं पता की वीजा मिलेगा की नहीं | हमे भारत में रहना है उसके लिए मैरिज रजिस्ट्रेशन  चाहिए , मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मै बरेली का रहने वाला हूँ और बरेली में शादी रजिस्टर्ड करा रहे है उसके बाद दिक्कत क्यों आ रही है  |  मारिया भी यहां रहना चाहती है |   मरिया ने बताया कि  वह गुप्ता फैमली के साथ रहना चाहती है | गुप्ता फैमिली एक अच्छा परिवार है | वह वर्तमान में वह बरेली में है कुछ समय पहले वह नोयडा में अपने पति के साथ रह रही थी।मारिया ने बताया कि उनका पति एमएनसी कंपनी जेनपैक्ट में अकाउंट की जॉब करता है | मारिया का यह भी कहना है कि जल्द उसका  वीजा  समाप्त होने वाला है ऐसे में उसकी शादी का पंजीकरण जरुरी है पर यहां कोई सुनवाई नहीं हो रही है |

गुप्ता परिवार ने मारिया और गौरव जैसे मामलों के मीडिया के सामने रखे साक्ष्य 

गुप्ता परिवार का कहना कि उनके जिले बरेली में पहले भी विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह हुए  है | पहला विवाह बरेली में 2017 में शशांक अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल निवासी 66 सिविल लाइन

और  एन्न मलिनकोस्की निवासी फिलीपींस का हुआ , वही दूसरा विवाह वर्ष 2019 में निशांत पुत्र देवेंद्र  ग्राम अटापट्टी थाना भोजीपुरा और मिस  ली जु वांग पुत्री चिंग लिआंग वांग निवासी ताइवान के बीच हुआ है | ऐसे में उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि उनके परिवार के सदस्य के शादी के रजिस्ट्रेशन में कहा दिक्कत आ रही है |

 गौरव का परिवार मारिया को पाकर बेहद खुश 

गौरव के परिवार ने बातचीत में कहा कि मारिया बेहद अच्छी इंसान है | वह इंग्लिश के साथ हिंदी बोलने की कोशिश करती है और पूजा करने के वक्त हाथ जोड़कर खड़ी  हो जाती है | खाने  में उसे मसाले का खाना पसंद नहीं है बल्कि वह उबला हुआ खाना पसंद करती है | वह अधिकतर अपना समय ऑनलाइन वर्क और बच्चों और परिवार के लोगो से बातचीत करके गुजारती है | गौरव के भतीजे मारिया और अन्य सदस्यों के बीच ट्रांसलेटर का काम करते है | कभी मारिया की सास या जेठानी को कुछ कहना होता है तो वह बच्चों की मदद से अपनी बात मारिया तक पहुंचाते है |

प्रशासन  का अपना पक्ष :
एसडीएम सदर विशु राजा ने मामले पर बाइट देने से इंकार करते हुए कहा कि यह कोर्ट की प्रक्रिया है।  आमतौर पर शादी होती रहती है | इस संबंध में फिलीपींस दूतावास को एक नोटिस जारी करके 12 बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। वहां से एनओसी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी |

Advertisement
cradmin

Published by
cradmin

Recent Posts

डीजे को लेकर हुए झगड़े में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

भोजीपुरा। मंडप की दावत में डीजे को लेकर हुए झगड़े में दूल्हा और उसके परिजनों…

13 hours

बिलवा ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर महिला की मौत ,बच्चे घायल

भोजीपुरा। बिलवा स्थित बड़े बाईपास पर ओवरब्रिज के ऊपर ट्रक की चपेट में आकर बाइक…

13 hours

कठिन मेहनत, सादगी और सौम्यता से बरेली वासियों का दिल जीत रहे भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार

संघ से ताल्लुक रखते है प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार अब दिन-रात घनघनाते फोन, हमारा प्रोग्राम लगवा…

15 hours

मुख्यमंत्री आने की खबर से अधिकारियों में मची खलबली, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे

आंवला। आंवला के सुभाष इंटर कॉलेज के मैदान में रविवार को मुख्यमंत्री आने की धमक…

16 hours

तमंचे के साथ युवक को पकड़ा, भेजा जेल

फतेहगंज पूर्वी।गस्त के दौरान पुलिस ने युवक को दबोचा।तलाशी लेने पर युवक के पास से…

16 hours

हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

आंवला। आंवला तहसील के थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव अतरछेड़ी में लटक रही जर्जर हाईटेंशन…

16 hours