इंटरनेशनल

Special : जन्माष्टमी में घूमिये मथुरा के इन मंदिरों में और पाइये श्रीकृष्ण का आशीर्वाद,

Advertisement

इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आप मथुरा में मौजूद भगवान कृष्ण के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। मथुरा भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है और यहां कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। जानते हैं कि इस कृष्ण जन्माष्टमी आप मथुरा के किन-किन मंदिरों में भगवान कृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद ले सकते हैं।

द्वारकाधीश मंदिर

मथुरा में आप जन्माष्टमी के मौके पर द्वारकाधीश मंदिर जा सकते हैं। इस मंदिर का निर्माण साल 1814 में किया गया था। भगवान कृष्ण का यह भव्य मंदिर यमुना नदी के घाटों के पास स्थित है। आप यहां इस बार जन्माष्टमी मना सकते हैं और राधे-कृष्ण के भजन और कीर्तन में रम सकते हैं।

श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर

इस जन्माष्टमी आप श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर जा सकते हैं। यहां आप भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकते हैं और जन्माष्टमी महोत्सव मना सकते हैं। इस बार इस मंदिर को जन्माष्टमी के लिए विशेष तौर पर सजाया गया है और यहां गर्भगृह को कंस कारागार का स्वरूप दिया गया है। इस मंदिर को ही भगवान कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है।

श्री जुगल किशोर जी मंदिर

इस जन्माष्टमी आप मथुरा के केशी घाट पर स्थित श्री जुगल किशोर जी मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं और यहीं जन्माष्टमी मना सकते हैं। यह मंदिर शहर के पुराने मंदिरों में गिना जाता है। इस मंदिर का निर्माण 1727 में किया गया था। यह मंदिर लाल बलुआ पत्थर से निर्मित है।

बिड़ला मंदिर मथुरा

इस जन्माष्टमी आप मथुरा के बिड़ला मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। यह मंदिर मथुरा जंक्शन से करीब 6.5 किमी दूर है। भगवान लक्ष्मी नारायण को समर्पित इस मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

केशव देव मंदिर

इस जन्माष्टमी आप केशव देव मंदिर में भगवान कृष्ण के दर्शन कर सकते हैं और जन्माष्टमी मना सकते हैं। भगवान कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में विशेष तौर पर जन्माष्टमी मनाई जाती है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

बंद मकान का ताला काटकर नगदी व बाइक ले गए चोर

फतेहगंज पूर्वी।हाइवे किनारे गांव मे वंद घर को चोरो ने निशाना बनाया।दरवाजे का ताला काटकर…

13 hours

युवक की हत्या कर शव को बिस्तर में लपेटा

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र की तंग गली में सुबह लोगों की भीड़ जमा थी। एक…

16 hours

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज

  शीशगढ़।उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक से अपने गाँव लौट रहे ग्रामीण को शीशगढ़ थाना…

17 hours

अवैध चाकू और तमंचे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

शीशगढ़।पुलिस ने अलग अलग स्थानों से दो लोगों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर…

17 hours

उधारी मांगने पर अभद्रता, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

बहेड़ी। नगर के मोहल्ला महादेव पुरम निवासी दिव्यांग राममूर्ति सक्सेना के अनुसार, साल भर पहले…

17 hours

फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

आंवला।  अलीगंज थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के…

17 hours