इंटरनेशनल

सलमान रुश्दी की हालत नाजुक , हमले में आई है कई गंभीर चोटें ,

Advertisement

 

न्यूयार्क एजेंसी ,
अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान  हमले के शिकार हुए भारतीय मूल के लेखक सलमान रूश्दी (75 )की हालत नाजुक है।  वह वेंटिलेटर पर है। घटना के 24 घंटे बीत  जाने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया है।  हमले में सलमान के गर्दन और वायें हाथ पर गंभीर चोटें होने के साथ एक  आँख बुरी तरह से चोटिल हुई है।  बताया यह भी जा रहा है हमले में सलमान के लिवर को भी नुकसान पहुंचा है।  उनके करीबियों के मुताबिक सलमान का  स्वास्थ्य ठीक नहीं है।  कुछ भी कहना मुश्किल है। वर्ष 1988 में सलमान रूश्दी अपने एक उपन्यास के चलते कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए थे  तब से उनके आसपास सुरक्षा मौजूद रहती है।  हालांकि कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि सलमान अपनी सुरक्षा के प्रति लापरवाह हो गए थे।

 

 

उनकी सुरक्षा ना के बराबर उनके साथ रहती है।  शुक्रवार को न्यूयार्क में सलमान रूश्दी कार्यक्रम में शरीक हुए थे तभी हादी  मतर (24 ) ने सलमान पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने हमलावर को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया था। बाद में सलमान को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।  हादी मतर अमेरिका के न्यूजर्सी का रहने वाला है। उसके माता पिता लेबनानी है।   अमेरिका पुलिस के साथ कई जाँच एजेंसिया  हादी  मतर से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके की सलमान पर हादी ने क्यों हमला किया।  फिलहाल पूछताछ में अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

शीशगढ़ में  पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च ,लोगों को भय मुक्त वोट करने का दिया सन्देश

शीशगढ़। सात  मई को होने वाले तीसरे फेज के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष…

3 hours

राफिया शबनम ने मौलाना को दी सलाह बीजेपी करें ज्वाइन

बरेली : मौलाना शहाबुद्दीन के बयान के बाद सब का हक़ ऑर्गेनाइजेशन की अध्यक्ष रफिया…

3 hours

बरेली की जनता आवारा पशुओं से छुटकारे के साथ  बाईपास निर्माण के मुद्दे पर चुनेगी अपना सांसद

भगवान स्वरूप राठौर  शीशगढ़।कस्बे के साथ ही क्षेत्र के लोग पिछले काफ़ी समय से कस्बे…

3 hours

मोदी -योगी के बाद अमित शाह कल  भाजपा प्रत्याशी  छत्रपाल गंगवार के लिए बनाएंगे माहौल

भाजपा ने बरेली सीट पर झोंकी अपनी पूरी ताकत  अमित शाह की जनसभा में हजारों…

3 hours

चोरों ने व्योंधन खुर्द  की चोरी ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

सिरौली । गांव व्योंधन खुर्द के एक रिटायर्ड दरोगा के भतीजे के घर से चोरों…

3 hours

विवाहिता ने देवर पर लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप

देवरनियां। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे की रहने वाली विवाहिता का आरोप है कि उसकी…

3 hours