News Vox India
इंटरनेशनलनेशनलशहर

सलमान रुश्दी की हालत नाजुक , हमले में आई है कई गंभीर चोटें ,

 

न्यूयार्क एजेंसी ,
अमेरिका में एक कार्यक्रम के दौरान  हमले के शिकार हुए भारतीय मूल के लेखक सलमान रूश्दी (75 )की हालत नाजुक है।  वह वेंटिलेटर पर है। घटना के 24 घंटे बीत  जाने के बाद भी उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं आया है।  हमले में सलमान के गर्दन और वायें हाथ पर गंभीर चोटें होने के साथ एक  आँख बुरी तरह से चोटिल हुई है।  बताया यह भी जा रहा है हमले में सलमान के लिवर को भी नुकसान पहुंचा है।  उनके करीबियों के मुताबिक सलमान का  स्वास्थ्य ठीक नहीं है।  कुछ भी कहना मुश्किल है। वर्ष 1988 में सलमान रूश्दी अपने एक उपन्यास के चलते कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गए थे  तब से उनके आसपास सुरक्षा मौजूद रहती है।  हालांकि कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि सलमान अपनी सुरक्षा के प्रति लापरवाह हो गए थे।

 

 

उनकी सुरक्षा ना के बराबर उनके साथ रहती है।  शुक्रवार को न्यूयार्क में सलमान रूश्दी कार्यक्रम में शरीक हुए थे तभी हादी  मतर (24 ) ने सलमान पर अचानक चाकू से हमला कर दिया गया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने हमलावर को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया था। बाद में सलमान को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा भी दर्ज कर लिया था।  हादी मतर अमेरिका के न्यूजर्सी का रहने वाला है। उसके माता पिता लेबनानी है।   अमेरिका पुलिस के साथ कई जाँच एजेंसिया  हादी  मतर से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके की सलमान पर हादी ने क्यों हमला किया।  फिलहाल पूछताछ में अभी तक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Related posts

शहर में जगह जगह हुई खुदाई और पुल निर्माण के चलते दमकल को दिवाली के त्योहार पर देनी होगी अग्नि परीक्षा,

newsvoxindia

Bareilly news : बहू ने  पति के साथ रहने के लिए ससुराल के गेट पर दिया धरना , पति -सास  घर पर ताला लगाकर निकले ,

newsvoxindia

क्या घट रही है मोदी लहर, शिवसेना के संपादकीय में देवेंद्र फडणवीस पर तंज

newsvoxindia

Leave a Comment