इंटरनेशनल

पुतिन की कथित प्रेमिका अलीना का अमेरिका ने वीजा किया प्रतिबंधित, कर रही थीं यूक्रेन का दुष्प्रचार

Advertisement

वाशिंगटन, एजेंसी

अमेरिका ने रूस के अभिजात वर्ग के कुछ चुनिंदा लोगों पर नए सिरे से प्रतिबंध लगाए हैं। इनके दायरे में शामिल लोगों में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित प्रेमिका भी शामिल हैं। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट एवं स्टेट ड्यूमा (रूसी संसद का निचला सदन) की पूर्व सदस्य अलीना काबेवा का वीजा फ्रीज कर उनकी संपत्तियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। मंत्रालय ने कहा कि काबेवा रूस की एक मीडिया कंपनी की प्रमुख भी हैं, जो यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का समर्थन करती है। जेल में बंद पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी लंबे अरसे से काबेवा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि काबेवा की मीडिया कंपनी ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण को लेकर पश्चिमी देशों की टिप्पणी को दुष्प्रचार अभियान के रूप में चित्रित करने का बीड़ा उठा रखा है। ब्रिटेन ने मई में काबेवा के खिलाफ प्रतिबंधों को मंजूरी दी थी। वहीं, यूरोपीय संघ ने जून में उन पर यात्रा और संपत्ति संबंधी प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने एंड्रे ग्रिगोरीविच गुरेव पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जो विटनहर्स्ट एस्टेट के मालिक हैं। पच्चीस कमरों वाला विटनहर्स्ट एस्टेट लंदन में बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे बड़ा महल है। उनकी 12 करोड़ डॉलर की कीमत वाली नौका (याट) अल्फा नीरो भी प्रतिबंध के दायरे में है। एंड्री के बेटे पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे पहले, अप्रैल में अमेरिका ने पुतिन की दोनों बेटियों-कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा और मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा पर प्रतिबंध लगाए थे। रूसी इस्पात निर्माता पब्लिकनो एक्त्सियनर्नो ऑब्सचेस्तवो मैग्नीतोगोर्स्की मेतलर्जिकेशकी कोम्बिनात जिन्हें एमएमके के नाम से भी जाना जाता है, उन पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इसके अलावा 893 रूसी संघ के अधिकारियों पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन अधिकारियों में रूस के शीर्ष सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इन सभी अधिकारियों के वीजा फ्रीज कर दिए जाएंगे। अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने एक वक्तव्य में कहा,यूक्रेन पर रूस के अवैध आक्रमण के कारण मासूम लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पुतिन के सहयोगियों ने खुद को समृद्ध किया है और वे अत्यंत विलासितापूर्ण जीवन जी रहे हैं।

Advertisement
newsvoxindia

Published by
newsvoxindia

Recent Posts

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन का किया आयोजन ,प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य रही मौजूद

बरेली। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को  आई एम ए हाल में एक विशाल महिला…

22 hours

सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल के लिए मांगे वोट

कांग्रेस बसपा पर लक्ष्मी जी का नाम लेकर  साधा निशाना सीएम ने उत्तराखंड के वोटरों…

22 hours

पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

आंवला।  थाना पुलिस ने थाने में पॉस्को  एक्ट अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे का वांछित…

23 hours

जितिन प्रसाद  बोले -हो रहा है विपक्ष का सूपड़ा साफ

बरेली : विपक्ष का सूपड़ा साफ होनें वाला हैं गांव से लेकर शहर तक एक…

1 day

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर ,तीन घायल

मीरगंज ।  धनेटा शीशगढ़ रोड़ पर आज एक बड़ा हादसा होते होते रह गया। दरसल…

1 day

विधायक एमपी आर्या ने मेघावी छात्र छात्राओं का किया सम्मान

देवरनिया । ब्लाक दमखोदा के कुंडा कोठी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज में हाई…

1 day