मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल, परसाखेड़ा में देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन अशोक शर्मा, विद्यालय प्रबंधक गरिमा शर्मा, गौरव शर्मा और प्रधानाचार्या मौसुमी शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।

सोर्स। सोशल मीडिया

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविताओं और नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानों और देशप्रेम की भावना को जीवंत कर दिया। बाल वाटिका के बच्चों ने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्राओं ने ‘देश मेरा रंगीला’ गीत पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया।

छात्राओं की ओर से प्रस्तुत नाटक में अमर शहीदों के त्याग और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया। कक्षा चार, पांच और छह के छात्र-छात्राओं ने ‘वो माटी के लाल’ गीत पर प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से भर दिया। वहीं कक्षा तीन और चार की छात्राओं ने विद्यालय के अनुशासन पर आधारित ज्ञानवर्धक नृत्य प्रस्तुत किया।

विद्यालय के शिक्षक ऋषि आनंद ने देशभक्ति गीत और शिक्षक विशाल दीक्षित ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। अध्यापिकाओं उर्वी और शिल्पा ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया। संगीत अध्यापिका शैली यादव ने ‘मेरा कर्मा तू, मेरा धर्मा तू’ गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। हेड बॉय हुसैन मुज्तबा और हेड गर्ल अनुष्का गंगवार ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर अपने विचार रखे।

प्रबंधक गरिमा शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और देश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। प्रधानाचार्या मौसुमी शर्मा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन, एकता और देशप्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सबा रिजवी और कक्षा आठवीं की छात्राओं पावनि सिंह व एहतेशाम नूरेन ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को मिठाइयां वितरित की गईं और ‘भारत माता की जय’ के नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ में जगत राम, सुभाना, सोनाली, कर्णिका, कृतिका, काकुली बसाक, अलीफिया, मनप्रीत, कविता, तबस्सुम, उपासना, पूनम दास, सोनम, प्रतीक्षा, अन्हा, हर्षिका, उर्वी, शिल्पा, विशाल, ऋषि, विकास, आयुष, अरुण, सृष्टि, विकास, मदन, आकांक्षा और शंकरलाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज