उर्स मे युवक को लाठी डंडों से पीटा 5 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़ । जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड के थाना पुलभट्टा निवासी अफसर अली ने मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते बुधवार को पुत्र नदीम ग्राम टेहरा थाना शीशगढ़ में उर्स देखने के लिए आया था। जहाँ नदीम का कुर्सी पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। उन सभी लोगों ने नदीम को गंदी-गंदी गालियां देते हुए लात घूसों व लाठी डंडों से बुरी तरह से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।

 

 

हमले में नदीम को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ,अनीश,शोएब, मन्नी,सावेज,परवेज,निवासी ग्राम टेहरा थाना शीशगढ़ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज