उझानी में विवाहिता की बीमारी के चलते मौत, मायके पक्ष ने लगाया इलाज कराने में लापरवाही का आरोप

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

उझानी । नगर के मोहल्ले में रहने वाली विवाहिता की बीमारी के चलते मौत हो गई । सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुरालीजन पर मृतका के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

नगर की कृष्णा कालोनी निवासी अभिलाख यादव के बेटे सचिन की शादी आठ साल पूर्व बिल्सी के वार्ड नंबर 5 निवासी सरदार सिंह की 25 वर्षीय बेटी सीमा के साथ हुई थी । सीमा पर तीन बच्चे हैं । ससुरालीजन ने बताया कि सीमा डेढ महीने से बीमार चल रही थी जिसका वह बदायूं में निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे थे । रविवार की सुबह तड़के साढ़े तीन बजे के समीप बीमारी के चलते सीमा की मौत हो गई । मौत की खबर मिलते ही मृतका के पिता सरदार सिंह व मायके पक्ष के लोग पहुंच गये और ससुरालियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी । सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। वहीं विवाहिता की मौत से ससुरालियों व मायके पक्ष का रो – रोकर बुरा हाल है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज