बिथरी लूट में शामिल में बदमाश मूसा – पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बिथरी में 6 लाख की  लूट में शामिल था मूसा ,

बरेली : बिथरी थाना क्षेत्र में 23 नवंबर को प्लाईवुड कंपनी के कर्मचारी से लूट  के मामले में पुलिस ने  लुटेरे को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घटना में बदमाश के एक पैर में  गोली भी लगी है।  पुलिस ने बदमाश के पास एक पोनिया , 2 जिन्दा कारतूस , एक बुलेट को भी बरामद किया है।  पुलिस पहले ही 23 नवंबर के लूट के तीन आरोपियों गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के  मुताबिक 25 हजार के वांछित इनामी अभियुक्त रहमत उर्फ मुसा पुत्र नियाज मोहम्मद निवासी ग्राम धन्तिया थाना फतेहंगज पश्चिमी जनपद बरेली को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया   है।

 

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र बिथरी चैनपुर में कछौली पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति जो बुलेट बाइक पर था, व्यक्ति को रोकने पर वह नहीं रुका व पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगा, कछौली पुलिया पर भागते समय बुलेट बाइक फिसली व भागते हुए फायर किया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रहमत उपरोक्त के पैर में चोट आयी है। प्राथमिक उपचार हेतु CHC में भर्ती कराया गया है जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से 02 जिंदा कारतूस, दो खोखे, पोनिया व बुलेट बाइक बरामद की गयी है।

 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बीती रात बिथरी थाना क्षेत्र के कछौली पुलिया पास  पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों  की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति जो बुलेट बाइक पर सवार था , पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा।  भागते समय बदमाश की कछौली पुलिया के पास उसकी बाइक फिसल गई , उसने इसी दौरान पुलिस पर फायर किया। पुलिस ने  आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही करते हुए मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रहमत उपरोक्त के पैर में चोट आयी है। प्राथमिक उपचार हेतु CHC में भर्ती कराया गया है जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment