देह व्यापार  के शक में पुलिस मारा छापा , 5 पुरुष -महिलायें हिरासत में ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज गुप्ता 

बदायूं रोडवेज के पास स्थित चेकिंग के दौरान पुलिस ने  एक  होटल से संदिग्ध परिस्थितियों में 5 महिला और 5 पुरुषों को हिरासत में लिया  है। बताया जाता है कि होटल में देह व्यापार चल रहा था।शुक्रवार को बदायूं थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रोडवेज  के पास स्थित एक  होटल में पुलिस ने चेकिंग की। चेकिंग में सीओ सिटी आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट बृजेश कुमार मौजूद रहे। जब होटल की चेकिंग की गई तो वहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में महिला पुरुष अलग-अलग कमरों में मौजूद थे।

 

 

जब पुलिस ने आधार कार्डों की गहनता से जांच की तो उसमें नामों में अंतराल निकला। फिर पुलिस ने महिला पुलिस को द्वारा महिलाओं और पुरुषों को होटल के कमरों से बाहर निकाल कर पूछताछ की तो पता चला कि वहां पर देह व्यापार हो रहा था। जिस पर पुलिस ने 5 महिला और 5 पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज