बसपा बरेली मंडल में हाथी दौड़ाने की तैयारी में, ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बसपा सांसद गिरीश जाटव करेंगे कैडर कैम्प, 29 नवंबर को बसपा प्रदेश अध्यक्ष भी करेंगे बैठक

,

बरेली : जिले में बसपा ने लोकसभा चुनाव में अभी बढ़त लेने के लिए जिले के कई तहसीलों में कैडर कैंप करना शुरू कर दिए है। इसी क्रम में बरेली मंडल में कई कैडर कैम्प हो चुके है कई के आगे की संभावना है। इसी क्रम में 26 नवंबर को बरेली -मुरादाबाद मंडल के सेक्टर प्रभारी एवं सांसद नगीना गिरीश चंद्र जाटव बरेली आ रहे है।

 

 

वह बरेली के आंवला में एक कैडर कैंप करने के साथ पार्टी कार्यालय पर बसपा के पदाधिकारियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चर्चा करेंगे साथ ही बहन जी के खास सन्देश को भी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएंगे। पार्टी से जुड़े एक नेता ने बताया कि कैडर कैंप करने का साफ सा मकसद है कि हर विधानसभा में वाहन की जनता को बहन जी के सरकार द्वारा किये गए कार्यो को बताने के साथ ज्यादा से ज्यादा समाज के सभी वर्गो को बसपा के साथ जोडने का है।

 

 

दूसरी और बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल भी 29 नवंबर को बरेली आ रहे है। वह भी क्षेत्र में कई कैडर कैंप के साथ बसपा के पक्ष में समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश करेंगे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज