फरीदपुर में औघड़ बाबा की गला रेतकर हत्या , पुलिस को  नजदीकियों पर शक ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : फरीदपुर थाना क्षेत्र में बीती रात  एक औघड़ बाबा की गला रेतकर हत्या कर दी गई।  बाबा की हत्या की  जानकारी होते  क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है  श्मशान भूमि में बाबा भूषण नाथ पिछले 25 सालों से रह रहे थे।    एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल  भी घटना की जानकारी होते ही मौके पहुंच गए और उन्होंने वहां पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण  किया । बाद में   फरीदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक श्मशान भूमि में बाबा भूषण के साथ ओमकार नाथ रहते है।  पुलिस ने घटना के संबंध में ओमकार से पूछताछ की है। ओमकार नाथ पुलिस ने बताया है कि मंगलवार सुबह को जब बाबा भूषण नाथ चाय लेने खोखे पर  नहीं गए  तब उन्होंने चाय का  खोखा लगाने वाले भूरा को बाबा भूषण के  पास भेजा ,पर बाबा भूषण ने भूरा की किसी बात का जवाब नहीं दिया।  इसके बाद भूरा उनके पास वापस आ गया।  बाद में वह भूरा के साथ बाबा भूषण के स्थान पर गए तो बाबा का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा था और उनकी गर्दन और शरीर पर तेज धारधार हथियार से हमले के निशान थे।
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि  फरीदपुर थाना क्षेत्र के परा मोहल्ले के पास स्थित एक श्मशान भूमि में रहने वाले औगड़ बाबा भूषण (60 )  की बीती रात किसी धारधार हथियार से किसी ने हत्या कर दी।  वह श्मशान  में  लगभग 20 -25 साल से रह रहे थे। आज सुबह घटना के संबंध में फरीदपुर पुलिस को सूचना मिली है।  मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाने के साथ शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  गया है। बाबा के सभी सम्बंधित लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस खुलासे के लिए अपने सार्थक प्रयास कर रही है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज