आठ सेकंड में जमींदोज हुआ नोएडा का ट्विन टावर ,देखिये यह वीडियो 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

गिरीश नारायण 
नोएडा।  सेक्टर 93 -ए  एम् स्थित सुपरटेक के ट्विन टावर को सुप्रीम कोर्ट  के आदेश पर मात्र 8 सेकेंड में जमींदोज कर दिया। इसके बाद नोएडा -ग्रेटर नोएडा हाइवे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। प्रशासन ने ट्वीन  टावर को गिराने के बाद छिड़काब करा रहा है।  टावर गिराते समय विशेष सावधानी बरती गई इस वजह से आसपास की इमारतों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। टावर गिराने से धूल के गुबार के असर को ख़त्म करने के लिए पानी के छिड़काब के साथ एंटी स्मॉग गण का इस्तेमाल किया जा रहा है।

देखिये यह वीडियो

नोएडा प्राधिकरण की सीओ रितु माहेश्वरी ने बताया है कि  टावर गिराने से आसपास की किसी हाउसिंग सोसायटी का कोई  नुकसान  नहीं हुआ है। हाइवे को 2 बजकर 45 सेकंड पर आमजन के लिए खोल दिया है।  फिलहाल पानी का छिड़काब कराया जा रहा है। ट्वीन  टावर को अधिकारियों की देखरेख मात्र 8 सेकंड में ध्वस्त किया गया है। कई मीटर तक अभी तक धूल का गुबार फैला हुआ है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज