नवजात की मौत के मामले में निजी अस्पताल सील, स्टाफ ताला लगाकर फरार

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। सिरौली के अलीगंज रोड स्थित साई हेल्थ केयर अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही अस्पताल में ताला लगा मिला और स्टाफ मौके से गायब था।

पलथा गांव निवासी लोकेश यादव ने आरोप लगाया था कि 14 अगस्त को गर्भवती पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, प्रसव के दौरान ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद नवजात की हालत बिगड़ी और 15 अगस्त को उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, जिसके बाद शिकायती पत्र स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया।

सोर्स। न्यूज वोक्स

नोडल अधिकारी डॉ. लइक अंसारी के मुताबिक, अस्पताल को सील कर भवन मालिक को नोटिस दिया गया है। रामनगर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने भी कार्रवाई की पुष्टि की।

वहीं सिरौली क्षेत्र में अन्य कथित अवैध अस्पतालों और नर्सिंग होम के संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले आंवला क्षेत्र में दो अल्ट्रासाउंड सेंटर भी सील किए गए थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment