बरेली में 7 मई को मतदान , 4 जून को आएंगे नतीजे ,

SHARE:

पीलीभीत में  20 मार्च से नॉमिनेशन ,19 अप्रैल को मतदान 
Advertisement

बरेली। चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही जिले में  आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। बरेली जनपद में बरेली , आंवला सहित  पीलीभीत का आंशिक  क्षेत्र भी है।  डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से  प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि  चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों का एलान करते ही जिले में आचार संहिता लागू हो गई है। बरेली में तीसरे चरण में 7 मई को चुनाव होना है। 12 से 19 अप्रैल तक  बरेली कलेक्ट्रेट पर आंवला -बरेली लोकसभा सीट के लिए नामांकन  होंगे। वहीं चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

 

 

डीएम रविंद्र कुमार ने  बताया कि जिले में कुल 3354696 मतदाता है। जिनमें पुरुष 1796060, महिला 1558544, थर्ड जेंडर 92, 85 साल से अधिक के मतदाता 20330, दिव्यांग 28586 है। जनपद में 3492 बूथ बनाए गए है। 1928 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वही क्रिटिकल बूथ 575 है। आदर्श बूथ 162 है। बरेली में 1795 बेब कास्टिंग बूथ है। बरेली में 4191 ईवीएम वीवीपैट 4540 है। डीएम ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उनकी राजनीतिक दलों से चुनाव के संबंध में बैठक हो चुकी है।  प्रशासन की चुनाव तैयारियां पूरी है। उनकी कोशिश रहेगी कि जिले में चुनाव निष्पक्ष और शांति के साथ संपन्न हो। उन्होंने मतदाताओं से सौ प्रतिशत मतदान की अपील की तथा कहा कि बरेली जनपद का औसत मतदान 61 प्रतिशत है, शहरी क्षेत्र में करीब दस प्रतिशत मतदान कम है।

 

 

माई बूथ एप से मदद मिल सकती है। यह जाना जा सकता है कि आपके बूथ पर किस वक्त कितने लोगों की भीड़ है। यह सभी बीएलओ के लिए भी मददगार है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मीडिया में जाने वाले सभी एड एक कमेटी से प्री एप्रूव होंगे। प्रिंट होने वाले एड पर प्रिंटर पब्लिशर का नाम जायेगा तथा एक कापी निर्वाचन अधिकारी को भी सौंपी जायेगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चंद्रभान कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है और बिना परमिशन के कोई भी रैली, जुलूस न करें। जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हो।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!