फतेहगंज का तस्कर 715 स्मैक के साथ गिरफ्तार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली।  फरीदपुर पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के एक तस्कर को 715 ग्राम स्मैक के साथ  रम्पुरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर से बरामद हुई स्मैक की कीमत को अंतरराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक 71 लाख 50 हजार रुपए आंकी है।  फरीदपुर पुलिस ने  फतेहगंज पश्चिमी थाने के अगरास निवासी आरोपी जाकिर पुत्र मुन्ने को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से ईको कार के साथ 715 ग्राम स्मैक व एक डिब्बा मोबाइल फोन बरामद हुआ  है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया हैं। बता दें कि फतेहगंज पश्चिमी  थाने के अंतर्गत अब तक अच्छी तादात में तस्कर पकड़े जा चुके है इसके बावजूद फतेहगंज के तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे है।  हालांकि पुलिस ने कई तस्करों की अवैध रूप से अर्जित की गई सम्पत्ति पर बुलडोजर चलवाने के साथ बैंक खातों को भी सीज करा चुकी हैं।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज