बानखाने में साले -बहनोई आपस में भिड़े , पुलिस ने शांति भंग में की कार्रवाई 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  • किला थाना क्षेत्र के बानखाने में साले बहनोई आपस में भिड़े
    दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लगाए आरोप
    पुलिस ने दोनों पक्षों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा
बरेली।  किला थाना क्षेत्र के बानखाने में 22  जनवरी देररात को  साले -बहनोई आपस में भिड़ गए। इस घटना में सालों ने बहनोई का सिर फोड़ दिया। वही बहनोई ने भी सालों के साथ मारपीट की।  सूचना पर पहुंची किला पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेने के बाद बरेली के जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया है।  वही किला पुलिस ने मंगलवार को  बताया दोनों पक्षों का  शांति भंग  में चालान किया गया है। वही   बहनोई ने मीडिया को बताया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे उसकी बेटी से मिलने नहीं देते  है। वही सालों का आरोप था पिछले एक साल से उनकी बहन उनके घर है।  उसका बहनोई उसे शराब पीकर परेशान करता है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज