रोड पर चबूतरा बनाकर किया अवैध  निर्माण,नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।कस्बे के मोहल्ला जाटवान में कुछ लोगों ने अपने घरों के आगे चबूतरा बनाकर अतिक्रमण कर रखा था।शिकायत पर आज मंगलवार को नगर पंचायत की टीम ने चबूतरा ध्यस्त कर अतिक्रमण हटाकर रोड साफ कर दी। नगर पंचायत शीशगढ़ में कई मोहल्लो में लोगों ने नाली के आगे अपने घरों के दरवाजे के सामने सीमेंट के स्लिप  बनाकर रोड को संकरा कर दिया था।

 

 

ग्रामीणो की शिकायत पर आज मंगलवार को चबूतरा ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया गया।ज्ञात हो कि नगर के विभिन्न मोहल्लो में अभी भी अतिक्रमण की समस्या है।ईओ दुर्गेश कुमार ने वताया शिकायत के बाद अतिक्रमण हटाया गया है।अतिक्रमण हटाने में अतिक्रमणकारियो से कुछ नोक झोक भी हुई।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज