किच्छा नदी का जाएजा लेने पहुंचे तहसीलदार, ग्रामीणों को सुरक्षा और बचाव के बताये तरीके 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

शीशगढ़।  पिछले  कई दिनों से पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार  हो रही मूसलाधार बारिश के कारण इलाके की नदियों का जलस्तर काफी बढ़ने लगा है। जिससे  गांव और कृषि भूमि व खड़ी फसलों के नुकसान का अंदेशा बढना भी स्वभाविक हो गया है। साथ ही इन नदियों का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों में  अधिकतर घरों पर खतरा मंडराने लगा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।नदियों के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित होने वाले इलाकों को देखने हेतु तहसीलदार विशाल कुमार शर्मा ने हल्का लेखपाल लोकेंद्र के साथ रविवार को  क्षेत्र का दौरा कर पूरा जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों को सुरक्षा और बचाव के प्रति सजग रहने हेतु चेताया। मीरगंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा, बहगुल, किच्छा, पीलाखार, शंखा, समेत आधा दर्जन नदियां वह रही हैं। बरसात के दिनों में विगत वर्षों में नदियों में आने वाली बाढ़ से हजारों वीघा कृषि भूमि एवं गांव की आवादी कटकर समा चुकी है। हांलाकि अभी उक्त नदियों में जल स्तर तो बढ़ना शुरू हो गया है।लेकिन हालात सामान्य जैसे हैं।
इस सबका जायजा लेने हेतु रविवार को क्षेत्रीय लेखपाल लोकेंद्र कुमार के साथ तहसीलदार मीरगंज विशाल कुमार शर्मा क्षेत्र के गांव धर्मपुरा नदी के समीप वह रही किच्छा नदी का जायजा लेने  पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पूरा हालचाल जाना और उन्हें बरसात की स्थिति को देखते हुए अलर्ट रहने हेतु चेताया। उन्होंने बताया कि बाढ़ आदि से बचाव हेतु बाढ़ चौकियां चिंहित करके वहां पर जिम्मेदारी सौपी गई है। साथ ही एक कंट्रौल रूम तहसील में स्थापित कर दिया गया है। ग्रामीण नदियों की स्थिति एवं नुकसान आदि के बारे में कंट्रौल रूम पर सूचित करते रहें। जिससे समय रहते बचाव के उपाय किये जा सकें।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज